Advertisement

शासकीय उमावि उषाढ़ में स्काउट-गाइड छात्राओं का सराहनीय कदम: 1 मई से चला रहीं निःशुल्क प्याऊ घर, रोज 200 राहगीरों को मिला शीतल जल,

शासकीय उमावि उषाढ़ में स्काउट-गाइड छात्राओं का सराहनीय कदम: 1 मई से चला रहीं निःशुल्क प्याऊ घर, रोज 200 राहगीरों को मिला शीतल जल,

DEO रजनीश तिवारी ने किया निरीक्षण, छात्राओं को दी शुभकामनाएं; विद्यालय का 10वीं में 98.3% और 12वीं में 96% रहा परिणाम,

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उषाढ़ की स्काउट एवं गाइड छात्राओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने 1 मई 2026 से विद्यालय परिसर में निःशुल्क प्याऊ घर का संचालन शुरू किया है। इस प्याऊ घर से प्रतिदिन लगभग 200 राहगीरों को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने प्याऊ घर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए स्काउट एवं गाइड की 30 छात्राओं की टीम को बधाई दी और उत्साहवर्धन किया। डीईओ ने कहा कि छात्राओं का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है, और इससे सेवा भावना को बल मिलता है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उषाढ़ में कुल 276 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में जारी परीक्षा परिणामों में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 98.3 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परिणाम 96 प्रतिशत रहा है।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा, विकासखंड स्रोत समन्वयक अजय राय, यूनिसेफ जिला समन्वयक सरस्वती यादव, प्राचार्य पुरुषोत्तम दास वैष्णव एवं संकुल समन्वयक भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने छात्राओं के सेवा कार्य की सराहना की और विद्यालय के शैक्षणिक प्रदर्शन पर भी प्रसन्नता जताई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!