Advertisement

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए विधायक, कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि और श्रध्दालु,

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए विधायक, कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि और श्रध्दालु,

ज्वालेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर जिले वासियों की सुख समृध्दि की कामना की गई,

सूरज यादव,गौरेला पेंड्रा मरवाही। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा ज्वालेश्वर महादेव मंदिर परिसर तवाडबरा विकासखंड गौरेला में सोमवार को आयोजित भजन संध्या में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर डा संतोष कुमार देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रध्दालु उपस्थित हुए। विधायक और कलेक्टर ने ज्वालेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर जिले वासियों की सुख समृध्दि की कामना की।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक माना जाता है।

इसी भावना को केंद्र में रखकर आयोजित भजन संध्या में भक्ति और राष्ट्र गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। भजन गायकों-साजन पाठक, मीनाक्षी केशवानी और कीर्ति कुसरो ने भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। देर रात तक चले भक्ति संगीत में श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। भजन संध्या कार्यक्रम में कलेक्टर ने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सनातन परंपरा की मजबूती और भारतीय संस्कृति की अखंडता पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्र की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!