_होलिका दहन स्थल से राशन दुकान तक दबंगों का कब्जा प्रशासन मौन
गंदगी से परेशान ग्रामीण ग्राम प्रधान ने दी धरने की चेतावनी_
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

_सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे कर गाय भैंस बांध रहे दबंग ग्रामीणों में आक्रोश दबंगों से कब्जा मुक्त नहीं हुई सरकारी जमीन तो डीएम कार्यालय घेरेंगे प्रधान सन्घ ग्रामीण_
सोनभद्र। चतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री कला में स्थित आर.आर.सी. सेंटर, सरकारी उचित दर राशन की दुकान, जन सुविधा केंद्र एवं होलिका दहन स्थल के परिसर पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि कब्जा धारियों द्वारा उक्त सार्वजनिक स्थलों पर गाय-भैंस बांध दी गई हैं, जिससे क्षेत्र में भारी गंदगी व दुर्गंध फैल रही है। इससे राशन लेने आने वाले लाभार्थियों को परेशानी हो रही है तथा राशन वितरण कार्य भी बाधित हो रहा है। विजय कुमार ने बताया की पूर्व में सरकारी जमीन को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था तथा पुन: उसी व्यक्ति द्वारा दुबारा सरकारी जमीन कब्जा कर लिया गया है कई बार लिखित शिकायत व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 92620000008613 दिनांक 01.04.2026 को दर्ज करवाने के एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष ने अधिकारियों की मिलीभगत से इन सार्वजनिक स्थलों पर अवैध पुनः दोबारा कब्जा कर लिया गया है ग्राम प्रधान ने कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज कराया था परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई अधिकारियों द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराना आवश्यक नहीं समझा गया।आर.आर.सी. सेंटर, राशन दुकान, जन सुविधा केंद्र व होलिका दहन स्थल को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए 2. मिलीभगत के आरोप में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए 3. सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था की जाए।ग्राम प्रधान विजय कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीणों के सॉन्घ वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।














Leave a Reply