Advertisement

सोनभद्र -तेज रफ्तार टीपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार टीपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

ओबरा थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टीपर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टीपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ऑटो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करन यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी सिंगरौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करन रेलवे में सिंहा एंटरप्राइज कंपनी के ठेकेदार के साथ कार्य करता था। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण बिना नियमों का पालन किए वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व टीपर को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!