Advertisement

नक्शा बटांकन के कार्य में प्रगति लाते हुए 15 दिन में शतप्रतिशत प्रकरण निराकृत करने के निर्देश

नक्शा बटांकन के कार्य में प्रगति लाते हुए 15 दिन में शतप्रतिशत प्रकरण निराकृत करने के निर्देश,

अविवादित नामांतरण और अविवादित बटवारा का एक भी प्रकरण समय सीमा के बाहर नहीं जाना चाहिए,

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने नक्शा बटांकन के कार्य में और प्रगति लाते हुए अगले 15 दिनों में शतप्रतिशत प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण और अविवादित बटवारा का एक भी प्रकरण समय सीमा के बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सीमांकन के सभी प्रकरणों को भी एक सप्ताह में निराकृत करने कहा। अरपा सभा कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने आरबीसी छह-चार के प्रकरणों में तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की अच्छी तरह जांच करके तत्काल निराकृत करें। आरबीसी छह-चार का एक भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, वन अधिकार पत्र, नक्शा बटांकन, सीमांकन, भूमि आबंटन सहित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने और लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने और ऐसे वन अधिकार पट्टा धारक जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके फौती, नामांतरण एवं अधिकार पत्रों पर उत्तराधिकारियों का नाम राजस्व अभिलेख में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र की स्थिति की समीक्षा के दौरान स्कूली बच्चों का प्रमाण पत्र विकासखण्ड एवं जिला शिक्षा अधिकारी के समन्वय से दस्तावेजों की जांच करके शतप्रतिशन बच्चों का प्रमाण पत्र जारी करने कहा।

कलेक्टर ने व्यपवर्तन, राजस्व वसूली, भूमि आबंटन, किसान किताब में आधार प्रविष्टि, अभिलेख शुध्दता, डिजिटल हस्ताक्षरित खसरे, ई-कोर्ट न्यायलय के प्रकरणों, उच्च न्यायलय में लंबित न्यायलीन प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी अधिनियम आदि की समीक्षा की और प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सह जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत अंचल, एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमौर, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!