Advertisement

सोनभद्र-माँ दुर्गा के जयकारों से गूंजा आरंगपानी कलश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर: अनंत कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

माँ दुर्गा के जयकारों से गूंजा आरंगपानी कलश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

सोनभद्र (आरंगपानी) म्योरपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी (छत्ताकरम) में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि पूजन समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ रहे, जबकि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी रामबाबू खंजर एवं जंग बहादुर की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल खरवार द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता हरिप्रसाद सलबंधी (मंत्री) ने की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, रामरति पोया, व्यास मुनि दुबे, भगवानदास गुप्ता, राकेश प्रजापति, महेंद्र खरवार, राजकुमारी खरवार, पूनम कनौजिया (क्षेत्र पंचायत सदस्य), रमेश प्रजापति, अभय गुप्ता सहित कई दर्जन श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए 9 दिनों तक चलने वाले व्रत एवं उपासना का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!