दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 17 मार्च को
न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संजीव कुमार सिंह गोंड रहेंगे मौजूद
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

दुद्धी/सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन दुद्धी जनपद सोनभद्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:15 बजे दुद्धी बार एसोसिएशन के सभागार परिसर में संपन्न होगा।
समारोह में दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कल्याण पाण्डेय एडवोकेट एवं कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में न्यायिक क्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
समारोह में मा० सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती शिवानी सिंह तथा मा० अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री धीरेंद्र कुमार सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट (मा० सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश) करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मा० श्री संजीव कुमार सिंह गोंड (समाज कल्याण विभाग राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहेंगे।
इसके अतिरिक्त समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नन्दलाल जी (जिलाध्यक्ष भाजपा, सोनभद्र) तथा श्री जीत सिंह खरवार जी (उपाध्यक्ष एमएलसी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश) भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चुनाव अधिकरण के रूप में श्री कृष्ण कुमार एडवोकेट, विट्ठलनाथ गुप्ता एडवोकेट, उदय प्रताप तिवारी एडवोकेट तथा वेद नारायण अवस्थी एडवोकेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।














Leave a Reply