लापता हुई कुम्हारी की 72 वर्षीय गुलबसिया बाई, परिवार जनों ने थाना मरवाही में गुमशुदगी का कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस टीम कर रही तलाश,
5-6 दिनों से लापता, परिवार जनों की अपील – अगर दिखाई दें तो सूचित करें,
गुलबसिया बाई के बारे में जानकारी देने की अपील, पुलिस से संपर्क करें,
परेशान परिवार की मदद के लिए आगे आएं, गुलबसिया बाई को ढूंढने में सहयोग करें,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। GPM जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नगर पंचायत मरवाही के सुभाष चंद्र बोस(कुम्हारी) वार्ड क्रमांक– 14 की स्थानीय निवासी 72 वर्षीय गुलबसिया बाई पति चमरू सिंह गोंड़ लापता हो गई हैं। लापता हुए गुलबसिया बाई को लगभग 5 से 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

लापता वृद्ध महिला के परिवार जनों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट थाना मरवाही में दर्ज कराया है। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस टीम गुलबसिया बाई की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। वृद्ध महिला के परिवार जनों ने आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अगर किसी को गुलबसिया बाई के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देती हैं, तो कृपया उन्हें तत्काल सूचित करें। उनका कहना है कि इससे एक परेशान और दुःखी परिवार की मदद हो सकेगी।

मरवाही पुलिस टीम की ओर से भी अपील की गई है कि अगर किसी को गुलबसिया बाई के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत थाना मरवाही से संपर्क करें। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द से जल्द उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है।
संपर्क कर जानकारी दे– मो.नंबर 9303146422

















Leave a Reply