Advertisement

सरपंच संघ मरवाही का विरोध: इंजीनियर अंकित जैन को मरवाही से हटाने की मांग, कैबिनेट मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखाकर डराने का आरोप, सरपंच संघ मरवाही ने कि कड़ी निंदा,

सरपंच संघ मरवाही का विरोध: इंजीनियर अंकित जैन को मरवाही से हटाने की मांग, कैबिनेट मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखाकर डराने का आरोप, सरपंच संघ मरवाही ने कि कड़ी निंदा,

जनप्रतिनिधियों से अभद्रता और कमीशन खोरी करने का आरोप, इंजीनियर अंकित जैन पर कड़ी कार्रवाई की मांग,

ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में रुकावट, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो उग्र धरना प्रदर्शन।

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश के ट्राइवल जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सरपंच संघ मरवाही के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर इंजीनियर अंकित जैन को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप–संभाग मरवाही कार्यालय के अटैचमेंट से हटाने की मांग की है। सरपंच संघ मरवाही के अध्यक्ष तपेश्वर सिंह पोट्टाम ने बताया कि इंजीनियर अंकित जैन के द्वारा मरवाही के आदिवासी भोले भाले जनप्रतिनिधियों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है, जिसके द्वारा जनप्रतिनिधियों के अस्मिता और स्वाभिमान को गहरा आहत लगातार किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि इंजीनियर अंकित जैन अपने आप को श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री का आदमी बताकर आदिवासी भोले भाले जनप्रतिनिधियों सरपंचों को डराते धमकाते रहते हैं, मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखाते रहते हैं। और मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखा कर जनप्रतिनिधियों से निर्माण कार्य के फाइलों को सत्यापित करने के अलुल जलूल कमीशन का डिमांड करते हैं, और जनप्रतिनिधियों के द्वारा देने से मना करने पर इंजीनियर अंकित जैन के द्वारा मंत्री के आदमी होने का धौंस दिखा कर जनप्रतिनिधियों को कहते हैं कि– मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं, मैं मंत्री का आदमी हूं।

सरपंचों ने बताया कि इंजीनियर अंकित जैन के द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के फाइलों में लीपा पोती की जाती है, और दस्तखत के लिए जनप्रतिनिधियों को लगातार घुमाया जाता है। इससे ग्राम पंचायतों के कार्यों का भुगतान रुक जाता है, जिससे विकास कार्यों में रुकावट आती है। सरपंच संघ मरवाही के पदाधिकारियों ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत सीईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि वे इस समस्या से सभी जनप्रतिनिधि बहुत परेशान हैं और उन्होंने 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द इंजीनियर अंकित जैन को मरवाही से हटाया जाए। अगर समय रहते यह समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तो समस्त सरपंच संघ के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने आश्वासन में कहा कि इंजीनियर अंकित जैन के खिलाफ शिकायत में निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।

इस अवसर पर सरपंच संघ मरवाही के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित जनपद पंचायत मरवाही के समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इंजीनियर अंकित जैन को मरवाही से हटाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!