IIT (ISM) धनबाद में कैंसर विषय पर कार्यशाला, डॉ. सुन्दरम राही मुख्य अतिथि रहे

धनबाद। IIT (ISM) धनबाद में “बायोलॉजी एवं कैंसर रिसर्च” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन “सृजन” टीम की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्ट एवं राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. सुन्दरम राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान एमडी सैयूम अंसारी ने विद्यार्थियों को कैंसर के कारण, बचाव एवं आधुनिक शोध पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. राही ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। विशेष रूप से अंजली गुप्ता, डिंपल रानी एवं आदर्श को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. राही ने कहा कि जो विद्यार्थी रिसर्च या जॉब करना चाहते हैं, उन्हें 2 मई को मलेशिया में प्रारंभ होने वाली उनकी कंपनी “राही ट्राइकोडर्मा” में अवसर प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक बताया।














Leave a Reply