Advertisement

80करोड़ की ठगी: लेडी किंगपिन आलिया, जिसके इशारों पर चल रहा था खेल, पंजाब से लेकर दिल्ली और दुबई तक तार

80करोड़ की ठगी: लेडी किंगपिन आलिया, जिसके इशारों पर चल रहा था खेल, पंजाब से लेकर दिल्ली और दुबई तक तार

(लुधियाना से पंकज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ़)


पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में जो खुलासा हुआ है ,वह बेहद हैरान कर देने वाला है। इस गिरोह ने अब तक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी की है और इस गिरोह की किंगपिंग एक महिला है।
खन्ना पुलिस ने 80 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिल्ली की कथित सरगना समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां विभिन्न मामलों की जांच के दौरान हुईं।

खन्ना पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू की तो सामने आया कि ऑनलाइन साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है जिसकी सरगना नई दिल्ली की रहने वाली एक महिला है। यह गिरोह अब तक 200 से ज्यादा लोगों से 80करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। रोजाना नए पीड़ित सामने आ रहे हैं।
खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 2 सितंबर, 2025 को उन्हें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से 53म्यूल खातों से संबंधित शिकायतें मिलीं। जांच में सामने आया कि ये सभी खाते पुलिस जिला खन्ना क्षेत्र में खोले गए थे,और इनके जरिये 43 लाख 54 हजार 771 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। 7 खातों की गहन जांच के बाद नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क में 31 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और इनके खिलाफ देशभर में 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। अब तक 80 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी की बात सामने आ चुकी है।
एसएसपी आहलूवालिया ने बताया कि सबसे पहले सोनू कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सुरिंदरपाल सिंह निवासी खन्ना, विक्की प्रसाद निवासी मंडी गोबिंदगढ़, राजन निवासी लुधियाना को पकड़ा गया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड गोपाल निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। गोपाल की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की सरगना आलिया अहमद निवासी दिल्ली का नाम सामने आया। इसके बाद सुमित कुमार झा निवासी वर्धमान (पश्चिम बंगाल), मलन राय उर्फ सोनू निवासी खन्ना और रामधन निवासी मंडी गोबिंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया। भारत में बैठे आरोपी केवल बैंक खाते, सिम कार्ड और पैसे निकालने का काम करते थे। माना जा रहा है कि पूरा नेटवर्क दुबई से चल रहा था। फिलहाल बाकी खातों की जांच जारी है।

आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपये
आरोपी सोनू के खातों में 3.30 करोड़ रुपये हैं। उसके खिलाफ 7 शिकायतें हैं। सुरिंदर पाल के खातों में 7.41 लाख रुपये हैं। उसके खिलाफ 5 शिकायतें हैं। राजन के खातों में 16.92 करोड़ रुपये हैं और उसके खिलाफ 27 शिकायतें हैं। आलिया अहमद के खातों में 41.74 करोड़ रुपये हैं। उसके खिलाफ 129 शिकायतें हैं। सुमित के खातों में 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि है। आरोपी के खिलाफ 32 शिकायतें हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!