Advertisement

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में VB-GRAMG पर संपन्न हुआ

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में VB-GRAMG पर संपन्न हुआ

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


टीकमगढ़ ब्लॉक सम्मेलन।VB-GRAMG विधेयक ग्रामीण भारत को सशक्त बनाते हुए उसे केवल सहायता का पात्र नहीं,बल्कि विकसित भारत की यात्रा का सक्रिय भागीदार बनाएगा – केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार।*
टीकमगढ़।आज स्थानीय होटल परिसर में VB-GRAMG पर ब्लॉक सम्मेलन हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार की मुख्य उपस्थिति में विकसित भारत – गारंटी का रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट VB-GRAMG पर टीकमगढ़ ब्लॉक का सम्मेलन स्थानीय होटल परिसर में किया गया,मंच पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के साथ वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला कार्यक्रम प्रभारी किशन पटेरिया, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी , मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, जिला सह कार्यक्रम प्रभारी एवं संचालनकर्ता अंशुल व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता

,किसान व मजदूर वर्ग सम्मेलन में शामिल हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि VB-GRAMG ग्रामीण मजदूर और आम व्यक्ति के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आया है जिसको अधिक प्रभावशाली पारदर्शिता के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए उनके विकास में सहायक होगा, जहां बुनियादी ढांचा एवं परिवारों की आजीविका को मजबूत करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ है, पहले के समय में बड़ी अनियमितताएं व भ्रष्टाचार देखने को मिला है , जहां सही मजदूर वर्ग को भुगतान नहीं हो पता था, कई बार भुगतान में महीनों लग जाते थे एवं आम व्यक्ति पलायन को मजबूर हो जाता था। आज नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार में 100 दिन से भी आगे 125 दिन का काम लोगों को VB-GRAMG से मिलेगा, इस विधेयक में फंडिंग पैटर्न में भी बदलाव किया गया है जहां केंद्र 60% और राज्य 40% अपने पैसे की भागीदारी करेगा तो राज्यों की भी जवाबदेही सुनिश्चित होगी। विकास के मार्ग में अर्थव्यवस्था के तंत्र को मजबूत करने में मजदूर से लेकर मालिक तक और कृषि क्षेत्र में काम करने वाले कृषकों तक जब सभी सहयोग इसमें जुड़ेगा तभी सही मायनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 तक का विजन का सपना सार्थक होगा। इस विधेयक में ग्रामीणों को रोजगार में अधिक स्पष्ट, प्रर्वतनीय और सुरक्षित कानूनी संरक्षण प्रदान करता है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा और स्थिरता को बल मिलेगा।ग्रामीण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अब रोजगार सृजन को चार स्पष्ट और परिणाम उन्मुख क्षेत्रों में केंद्रित किया गया है जिसमें जल सुरक्षा से जुड़े कार्य प्रमुख ग्रामीण बुनियादी ढांचा,आजीविका एवं उत्पादन से संबंधित और संरचना तथा आपदा प्रबंधन एवं जलवायु अनुकूलन से जुड़े कार्य इससे यह सुनिश्चित होगा कि सार्वजनिक धन का उपयोग टिकाऊ उपयोगी और दीर्घकालिक परिसंपत्तियों के निर्माण में हो। प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करने हेतु प्रशासनिक व्यय की सीमा 6% से बढ़ाकर 9 प्रतिशत की गई है ताकि जमीनी स्तर पर पर्याप्त मानव संसाधन, तकनीकी विशेषज्ञता , प्रशिक्षण और निगरानी उपलब्ध हो सके। सरकार का दृढ़ विश्वास है कि VB -GRAMG अधिनियम ग्रामीण भारत को सशक्त बनाते हुए उसे केवल सहायता का पात्र नहीं बल्कि विकसित भारत की यात्रा का सक्रिय भागीदार बनाएगा। सम्मेलन में पुष्पा यादव, उषा दुबे ,रामा रजक ,मीरा खरे, जीतू सेन, विजय पटैरिया,मुन्ना लाल साहू, विकास यादव, अनीश खान,अरविंद खटीक, मुकेश अहिरवार,हरीश अहिरवार, प्रमोद पटसारिया, करण सिंह, आदित्य योगी, युगल किशोर व्यास,देवेंद्र सेन मनोहर अहिरवार, चीकू यादव,विनय सेन, आकाश विश्वकर्मा, सतेंद्र ठगन,पंकज प्रजापति,सूरज कड़ा, विनोद कड़ा, जितेंद्र जैकी यादव, शिवचरण उटमालिया, रामनरेश यादव,दिप्पू राजा, श्याम यादव ,कपिल नामदेव, धर्मेंद्र परमार, जगजीवन सिंह, छत्रपाल सिंह, आकाश अवस्थी, हनी जैन, अंशुल सोनी , सौरभ खटीक, ईशान जैन सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!