*अवैध खनन/परिवहन पर सख्त प्रहार: क्षेत्राधिकारी ओबरा व खान निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग में एक अभियुक्त गिरफ्तार व हाइवा वाहन किया गया सीज-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार व खान निरीक्षक श्री अतुल दुबे की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान बग्गा नाला के समीप वाहन संख्या UP64CT2945 (हाइवा) में लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया। टीम को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन के खलासी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।
खान निरीक्षक श्री अतुल दुबे की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस एवं धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी रेही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, सह चालक संदीप पाल पुत्र संजय पाल निवासी उपरोक्त तथा सोनभद्र माइनिंग वर्क्स के मालिक (नाम पता अज्ञात) एवं वाहन स्वामी (नाम पता अज्ञात) के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। सह चालक को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
*गिरफ्तारी अभियुक्त का विवरण-*
सह चालक संदीप पाल पुत्र संजय पाल निवासी रेही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
*वांछित अभियुक्त का विवरण-*
01. चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी रेही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
02. वाहन हाइवा संख्या UP64CT2945 के स्वामी नाम पता अज्ञात
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
01. क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार व खान निरीक्षक श्री अतुल दुबे जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र मय पुलिस टीम।
*जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।*















Leave a Reply