Advertisement

सोनभद्र – * क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र द्वारा सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित-*

 

 

* क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र द्वारा सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 18.02.2026 को क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत सेंट मैरी स्कूल, दुद्धी में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग, फर्जी लिंक/ओटीपी साझा करने के खतरे, साइबर बुलिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग कॉल, डिजिटल अरेस्ट जैसे प्रचलित साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) का प्रयोग करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक न करने के संबंध में आवश्यक सावधानियां बताई गईं।

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते धनराशि को होल्ड कराया जा सके।

विद्यालय प्रशासन एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई तथा विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया गया।

 

*“सतर्क रहें – सुरक्षित रहें”*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!