कलेक्टर श्रीमती यादव द्वारा जनसुनवाई की गई, 102 आवेदन प्राप्त
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
रिपोर्टर मोहम्मद आलमखान
सत्यार्थ न्यूज़

आगर-मालवा, फरवरी/मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा आम नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में 102 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, सुसनेर श्री सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमनारायण परमार, श्री कमल मंडलोई सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में ग्राम झिकडिया निवासी गोपालसिंह ने आम रास्ता चालू करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि गांव के आम रास्ते को अनावेदक व्यक्तियों द्वारा बलपूर्वक बंद कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता खुलवाया जाए। कलेक्टर ने सीईओ जनपद को मौका जांचकर आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
ग्राम लाला निवासी दयाराम ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। वर्तमान में उसका परिवार कच्चे मकान में निवास कर रहा है। बारिश के समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद बड़ौद को पात्रतानुसार लाभ प्रदान करवाने के निर्देश दिए।
ग्राम मारूबर्डिया निवासी कालू प्रजापत ने बंद वृद्धावस्था पेंशन चालू करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था, किन्तु पिछले 3 माह से पेंशन मिलना बंद हो गई है। पेंशन चालू करवाने एवं रूकी हुई तीन माह की पेंशन प्रदान करवाने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने सीईओ बड़ौद को जांच कर आवेदन निराकरण करने के निर्देश दिए।
ग्राम पिपलियासेत निवासी भगवान सिंह ने भूमि सीमांकन करवाने,
कानड निवासी आशीष चतुर्वेदी ने बीपीएल राशन कार्ड एवं खाद्यान्न पर्ची में नाम जुड़वाने, ग्राम पुरा साहब नगर निवासी अनिल मालवीय ने विद्युत विभाग द्वारा बनाएं गए विद्युत चोरी पंचानामे में न्यायलयीन कार्यवाही पूर्ण होने तक विभाग द्वारा परेशान नहीं करने हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

















Leave a Reply