तिलक समारोह से वापस लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा गंभीर
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

घोरावल सोनभद्र मिर्जापुर बॉर्डर के सीमावर्ती इलाका जमुई गांव में रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जब कि उसी बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार विकास यादव 30 वर्ष पुत्र रामविलास यादव निवासी मन्दहा थाना घोरावल रविवार को श्रीकांत यादव 29 वर्ष पुत्र आशीर्वाद यादव निवासी डीबर थाना घोरावल के साथ मौसी की नातिन का तिलक चढ़ाने के लिए मीर्जापूर जिला के जमुई गांव मे गए थे। तिलक कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद बाइक से दोनों घर वापस लौट रहे थे कि मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव में स्थित एक पुलिया के पास बाइक सवार दोनों युवक पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। बताया गया कि इस दुर्घटना में टक्कर के बाद बाइक जलने लगी। विकास मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया तथा श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना स्थल पर देखते ही देखते कुछ लोग इकट्ठा हो गए घायल श्रीकांत को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे परिजन मरणासन्न अवस्था में रहे विकास को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां विकास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, वही श्रीकांत को गम्भीर चोट लगने के कारण बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया विकास और श्रीकांत आपस में मौसेरे भाई बताए गए। विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसके कि ढाई वर्ष की एक बेटी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना मे मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


















Leave a Reply