Advertisement

शासन की योजनाओं और वित्तीय सहयोग से लखपति दीदी बनीं मनबासों समूह से जुड़कर उद्यमी बन अर्जित कर रहीं लाखों रूपये

शासन की योजनाओं और वित्तीय सहयोग से लखपति दीदी बनीं मनबासों
समूह से जुड़कर उद्यमी बन अर्जित कर रहीं लाखों रूपये

सत्यार्थ न्यूज़ बलरामपुर


बलरामपुर :- जिले के विकासखण्ड वाड्रफनर के ग्राम पंचायत अमरावतीपुर की मनबासों, उन्नति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ कर न केवल अपने जीवन बदली, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी बन गई हैं। कभी आर्थिक तंगी से जुझने वाली मनबासों आज आत्मनिर्भर बनकर लखपति दीदी के रूप में जानी जा रही है।
मनबासों की परिवार आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। सीमित संसाधनों में परिवार का भरण-पोषण पूरा करना भी कठिन था। जिससे बेहतर भविष्य की कल्पना भी मुश्किल लगती थी। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने का फैसला मनबासों के जीवन में बदलाव लेकर आया। इससे उन्हें नियमित आय का साधन मिला।
मनबासों को समूह से सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 60 हजार और बैंक से नकद ऋण के रूप में 3 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई। समूह से मिली राशि से मनबासों ने किराना और पूजा सामग्री की दुकान स्थापित किया। जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई। अपनी लगन और मेहनत से अब मनबासों लाखों रुपए आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गई है। वे बताती हैं कि जहां उनकी परिवारिक आय पहले हजारों रूपये तक सीमित थी, समूह में अब जुड़ने के बाद सालाना 3 लाख रूपये की आय अर्जित कर रहीं हैं। जिससे बच्चों की उच्च शिक्षा और परिवार में सभी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। मनबासों कहती है कि ग्रामीण महिलाएं केवल कृषि और मजदूरी पर निर्भर नहीं हैं। बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ और ऋण के रूप में वित्तीय सहयोग लेकर आत्मनिर्भरता की राह में अग्रसर हो रहीं है। साथ ही स्वावलंबन और सशक्तिकरण की मिसाल दे रहीं हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!