Advertisement

सोनभद्र – * थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की कार सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार-*

 

 

* थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की कार सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार-*

* अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री कमल नयन दूबे मय टीम द्वारा दिनांक 14.02.2026 को देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की प्राप्त सूचना पर खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की कार संख्या MP66C1609 (टाटा इंडिका) के साथ 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी एवं साक्ष्य के आधार पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

🔷 *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1. गुरुलाल पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जनपद तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 35 वर्ष।

2. बोलजोत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जनपद तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 30 वर्ष।

3. जर्मनजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 27 वर्ष।

4. सिकन्दरजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 34 वर्ष।

5. जोवनजीत सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 28 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

चोरी की कार संख्या MP66C1609 (टाटा इंडिका)।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण से की गई पूछताछ का विवरण:-*

अभियुक्तगण के द्वारा बताया गया कि हम लोग घूम फिर कर काम करते है तथा मौका पाकर हम लोग चोरी की घटनाओं को कारित करते है। इससे पूर्व में भी हम लोग चोरी कर चुके है तथा जेल भी जा चुके है। हम लोग यहाँ काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आये थे तथा साधन का इंतजार करने लगे। इसी बीच मौका देख कर दिनांक 13/14.02.2026 को उक्त कर को चोरी कर उससे दूसरे स्थान जाने का प्लान बनाये तभी हम लोगो ने देखा कि शक्तिनगर बस स्टैण्ड से कुछ दूर एक वर्कशाप पर इंडिगो कार MP66C1609 खडी थी वहा कोई नही था हम लोगो ने मिलकर अपने पास रखी चाभी से इंडिगो कार का दरवाजा खोलकर, कार को चालू (स्टार्ट) कर वहाँ से चुरा कर वहाँ से तेज गति से निकल गए और फिर हम लोग उसी चोरी की कार से अनपरा सोनभद्र की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में तेल खत्म होने वाला था तथा पुलिस से बचने के लिए हम लोग कार को एकान्त स्थान पर ले गये। दिन-भर हम लोग रूककर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान किए कि इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ गए। अत: अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि वे लोग इससे पूर्व भी चोरी किए है एवं जेल भी गए है।

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*

1. थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।

2. उ0नि0 श्री बृजेश कुमार दूबे, चौ0प्र0 रेनूसागर, थाना अनपरा सोनभद्र ।

3. उ0नि0 श्री जितेन्द्र सरोज, चौ0प्र0 बीना थाना शक्तिनगर सोनभद्र।

4. उ0नि0 श्री रंजीत कुमार थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।

5. उ0नि0 श्री सदाशिव राय थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।

6. हे0का0 माधवानन्द सिंह, थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।

7. का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर सोनभद्र ।

8. का0 संजय कुमार पाल, चौकी रेनूसागर, थाना अनपरा सोनभद्र ।

9. का0 पवन कुमार सरोज, चौकी रेनूसागर, थाना अनपरा सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!