* महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शिवद्वार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण-*
*सुरक्षा प्रबंध एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आगामी महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत स्थित शिवद्वार मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण योजना तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान सतत निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।














Leave a Reply