Advertisement

सोनभद्र -रागिनी मिस फेयरवेल,विशाल मिस्टर फेयरवेल सम्मान से हुए सम्मानित

रागिनी मिस फेयरवेल,विशाल मिस्टर फेयरवेल सम्मान से हुए सम्मानित

– कक्षा 12 के छात्र- छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

– पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में हुआ आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में बोर्ड परीक्षा के समयावधि को देखते हुए 2025 -26 के सत्रांत में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को पुष्प अर्पित कर मिष्ठान और गिफ्ट प्रदान करते हुए उनकी आरती उतार कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भव्य भाव से विदा किया। जहां एक ओर छात्र विदाई के लिए उत्साहित दिखे, वही अपने विचार एवं गीतों के माध्यम से भावुकता से परिपूर्ण होकर डबडबाई आंखों से छात्र- छात्राएं विदा हो रही थी।

कक्षा 12 की छात्रा ‘रागिनी मौर्या’ को मिस फेयरवेल तथा ‘विशाल पाण्डेय’ को मिस्टर फेयरवेल के सम्मान से सम्मानित किया गया। एक ओर बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ाने की लालसा तो दूसरी ओर अपने छोटे भाई- बहनों, मित्रों तथा गुरुजनों को छोड़कर दूर होना उन्हें करुणा युक्त बना रहे थे। प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक/ अध्यापिकाओं ने अपने आशीष वचनों के साथ सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां, राजू प्रसाद, संदीप चौहान, शशि पटेल, चन्द्रभान देव, मनीष कुमार दूबे, कृष्ण देव, पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा, आरती, पायल सोनी, प्रीति, सरोज आदि अध्यापक/ अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!