Advertisement

सोनभद्र – *बभनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई—चोरी के अभियुक्त को दबोचा, JIO कम्पनी के टावर की बैटरी बरामद*

 

 

*बभनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई—चोरी के अभियुक्त को दबोचा, JIO कम्पनी के टावर की बैटरी बरामद*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल निर्देशन में थाना बभनी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

थाना बभनी पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 16/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS* से सम्बन्धित *अभियुक्त इबरान अहमद पुत्र स्व0 जमशेर अली, निवासी- मिसिरपुर पुरैना, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुल्तानपुर* को आज दिनांक 10.02.2026 को समय करीब 12:47 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

इबरान अहमद पुत्र स्व0 जमशेर अली निवासी-मिसिरपुर पुरैना, थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर उम्र – लगभग 31 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण–*

🔸JIO कम्पनी के टावर की एक अदद बैटरी

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

01. उ0नि0 मक्खन लाल, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

02. का0 सुरेश कुमार थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!