शराब पी कर चला रहे पिकप को एआरटीओ ने किया सीज
रायपुर थाना क्षेत्र स्थित खलियारी तेंदुआ मोड़ किया सघन जांच
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

शराब पी कर चला रहे पिकप को सीज कर दिया और चालाक को भी हिरासत में लिया।
एआरटीओ राजेश्वर यादव ने बताया कि ओभर लोड सवारी देखकर गाड़ी को रोका गया था,चालक से पुछताछ में मुंह से गन्ध आ रहा था शराब चेकअप मशीन से जांच किया गया तो चालक शराब पी रखा था। और अपने पिकप पर उपर नीचे ओभर सवारी भर कर जा रहा था इसलिए गाड़ी को सीज कर रायपुर थाना में सुपर्द किया जाएगा।
बिहार के दर्जनों गांवों से रोज सवारी लेकर दर्जनों पिकप बाजार करने के लिए सवारी लेकर आते हैं और प्रतिदिन उपर नीचे सवारी भरकर आते जाते रहते हैं ऐसे में यह एक बड़ी कार्यवाही की जा रही है।
क्षेत्र के रायपुर थाना, माची थाना आदि क्षेत्रों से यह पिकप प्रतिदिन आते जाते रहते हैं ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं होता इसपर भी सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन क्षेत्र का कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं रहा।
एआरटीओ ने यह भी बताया कि आज दर्जनों जगहों खलियारी, रायपुर , तेंदुआ,सुअरसोत,वैनी, रामगढ़ आदि जगहों पर जांच कर ओभर लोड सवारी वाहनों का जांच कर कार्रवाई किया गया है।

















Leave a Reply