*80 सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल किया गया बरामद-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग बालिका/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया।
दिनांक 07.02.2026 को लगभग 15 वर्ष की नाबालिग बालिका निवासिनी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। बालिका के परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पूरी रात लोढ़ी टोल प्लाजा से पंचमुखी मंदिर तक लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर पीड़िता की लोकेशन से संबंधित जानकारी एकत्र की गई।
पुलिस की सतर्कता एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप नाबालिग बालिका/पीड़िता को आज दिनांक 08.02.2026 को समय लगभग 12.00 बजे बढ़ौली चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत बालिका द्वारा बताया गया कि वह मार्ग भटक जाने के कारण पन्नूगंज की ओर चली गई थी। बालिका/पीड़िता को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है। सुपुर्दगी के पश्चात परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. चौकी प्रभारी कस्बा उ0नि0 अमित सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02. टी.एस.आई. हरेराम यादव एवं टी.एस.आई. भरत कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
03. महिला का0 पिंकी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply