जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का दंश झेल रहे सोनभद्र के किसान _ गिरीश पाण्डेय
नहीं खरीदा गया धान तो पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने कलेक्ट्रेट घेरने की दी चेतावनी
सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

जनसमस्याओं को लेकर सदैव मजबूत लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक संगठन पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने धान खरीद में हो रही किसानों की उपेक्षा और दुर्दशा के लिए जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जनपद के चारों विधायक और सांसद किसानों की हो रही दुर्दशा पर मौन धारण किए हुए हैं। जिसका दुष्परिणाम है कि धान खरीद केन्द्रों पर किसान एक एक महीने से भाड़े की ट्राली में धान लेकर खड़े हैं और केंद्र प्रभारी उन्हें उनकी बारी का इंतजार करवा रहे हैं। गिरीश पाण्डेय ने बताया कि किसानों को इंतजार करवाने के बहाने योजनाबद्ध तरीके से जिम्मेदार अधिकारी औने-पौने दाम पर बेचने को मजबुर करके किसानों का दोहन कर रहे हैं और जनपद के जिम्मेदार निर्वाचित जनप्रतिनिधि खो-खो खेल रहे हैं और लट्टू नचाने में व्यस्त हैं महीनों से। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान धान खरीद केन्द्रों पर कराते हुए मांग किया है कि केंद्रों पर खड़े किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं खरीदा गया तो किसानों के हित में पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के लोग कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए उदासीन जनप्रतिनिधियों का सांकेतिक पुतला भी दहन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन सोनभद्र की और सरकार की होगी















Leave a Reply