*मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 98 कन्याओं का विवाह सम्पन्न*
*सामूहिक विवाह के साथ ही संपन्न हुआ नौ दिन तक चलने वाला शतचंडी महायज्ञ*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
सोनभद्र विकास खण्ड नगवां के वैनी खेल मैदान में चल रहे सतचंडी यज्ञ के समापन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 98 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में दो मुस्लिम सादिया भी कराई गई इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ का समापन भी हो गया मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश व ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया कन्यादान।
वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे जी सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी बने हैं तब से गरिब परिवार को बिटीया होने का बोझ महसूस नहीं करते क्योंकि मुख्यमंत्री जी सबका साथ सबका विकास के तहत सभी वर्गों के साथ काम करते हैं सामूहिक विवाह के लिए सरकार द्वारा एक लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है जिसमे 35 हजार रुपए का सामान जिसमे आभूषण सहित अन्य वस्तुएं दी जाती है 15 हजार रुपए में टेंट,भोजन आदि कार्यों में व्यय होता है शेष 50 हजार रूपए कन्या के खाते में भेज दिया जाता है
बता दें कि खलियारी तालाब से निकली कलश यात्रा के साथ ही राम कथा की शुरुआत की गई लगातार नौ दिन तक चले इस राम कथा में कथा वाचक कनक पांडेय द्वारा सुंदर रामकथा का वर्णन किया गया जिसमे दूर दराज से लोग कथा का श्रवण और रासलीला का आनंद लेते इस बीच लगातार पूरे दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन होता रहा है।जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होते रहे इस बीच चर्चित भिखारी बाबा ने भी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया निर्धन कन्याओं की शादी कराने वाले भिखारी बाबा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। एक साथ हर हर महादेव के गूंज के साथ 98 जोड़ी शादियां संपन्न हो गई।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, एडीएम नमामि गंगे, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, मुरारी पटेल,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

















Leave a Reply