Advertisement

सोनभद्र -नाबालिक लड़की का विवाह संपन्न कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड यूनिट ने की तत्काल कार्यवाही

नाबालिक लड़की का विवाह संपन्न कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड यूनिट ने की तत्काल कार्यवाही

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र: बहुआर स्थित कांडकोट मन्दिर, थाना रॉबर्टसंगज, जिला सोनभद्र में एक नाबालिक बालिका का विवाह संपन्न कराए जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट की टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

 

 

 

चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर सुधा गिरी, सुपरवाइजर अंशु गिरी, केस वर्कर रविन्द्र कुमार और रॉबर्टसंगज थाना के हेड कांस्टेबल हेमंत बारी और अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर बालिका के परिजनों से उम्र से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया।

 

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बालिका को अपने संरक्षण में लेकर जीडी दर्ज करवा के बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बालिका को बालगृह बालिका में आवासित कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!