Advertisement

पांढुर्णा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए 33 के.व्ही. फीडरों पर प्रस्तावित शटडाउन की सूचना

पांढुर्णा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए 33 के.व्ही. फीडरों पर प्रस्तावित शटडाउन की सूचना

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, उपसंभाग पांढुर्णा द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आर.डी.एस.एस. (RDSS) के अंतर्गत विद्युत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत 33 के.व्ही. लाइनों के पुराने तारों (कंडक्टर) को बदला जा रहा है तथा उनकी क्षमता में वृद्धि की जा रही है।
इस कार्य से विशेष रूप से कृषि उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, क्योंकि लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा तथा सिंचाई पंपों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सकेगा। कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित तिथियों में अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
शटडाउन एवं प्रभावित क्षेत्रों का विवरण-

फीडर का नाम: 33 के.व्ही. लिंगा
मेंटेनेंस की तिथि: 16-01-2026, 23-01-2026, 27-01-2026 एवं 30-01-2026
समय: दोपहर 13:30 बजे से सायं 17:30 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: उच्चदाब उपभोक्ता, कलमगांव, जाटलापुर एवं मारुड सबस्टेशन के समस्त 11 के.व्ही. फीडर
फीडर का नाम: 33 के.व्ही. नांदनवाड़ी
मेंटेनेंस की तिथि: 17-01-2026, 22-01-2026, 24-01-2026, 28-01-2026 एवं 31-01-2026
समय: दोपहर 13:30 बजे से सायं 17:30 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: तीगांव सबस्टेशन के समस्त 11 के.व्ही. फीडर
फीडर का नाम: 33 के.व्ही. राजना
मेंटेनेंस की तिथि: 18-01-2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: राजना, सिवनी, मोरडोंगरी, लांघा, खैरीपैका, मालेगांव, भूली, दाड़ीमेटा, करवार, उमरामक्ता एवं सावजपानी
फीडर का नाम: 33 के.व्ही. राजना
मेंटेनेंस की तिथि: 19, 20 एवं 21-01-2026
समय: दोपहर 13:30 बजे से सायं 17:30 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: राजना, सिवनी, मोरडोंगरी, लांघा, खैरीपैका, मालेगांव, भूली, दाड़ीमेटा, करवार, उमरामक्ता एवं सावजपानी

महत्वपूर्ण जानकारी एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं-
उपभोक्ताओं की असुविधा को कम करने के लिए कृषि फीडरों एवं मिक्स फीडरों पर नियमानुसार प्रतिदिन 10 घंटे थ्री-फेस विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाएगी।
मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार शटडाउन की समयावधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।विद्युत संबंधी किसी भी समस्या अथवा शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ता 1912 अथवा 1917 पर संपर्क कर सकते हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!