गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“पौराणिक सीताकुंड घाट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी, किया पूजा पाठ”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:(सुलतानपुर) शहर के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित सीताकुंड घाट पर बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के साथ गोमती नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना भी की। गोमती मित्र मंडल ने सीताकुंड घाट पर साफ-सफाई की। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को खिचड़ी दान किया। इसके अलावा परशुराम चौराहे पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और राहगीरों में खिचड़ी तिल बांटे गए। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित खिचड़ी भोज में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश














Leave a Reply