गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“धर्म ध्वज की स्थापना के बाद भव्य ,दिव्य व अलौकिक अमृतासन महोत्सव का हुआ आयोजन”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: जनपद के कूरेभार ब्लॉक अंतर्गत गरियांवा गांव में आज रामकृष्ण गौ रक्षा समिति द्वारा अमृतासन महोत्सव एवं धर्म ध्वज स्थापना का भव्य दिव्य एवं अलौकिक आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक श्री चंद्र प्रकाश पाठक जी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व सत्कार किया। 108 पंचांग दर्शी ब्राह्मणों को पंचांग भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रामकृष्ण गौशाला प्रांगण में बट वृक्ष स्थापित किया गया।
रामकृष्ण गौ रक्षा समिति के वार्षिक कार्य योजना में निम्नलिखित सामाजिक कार्य किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरण।
प्रकृति संतुलन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम।
दिव्यांग जनों हेतु शिक्षक शिक्षण प्रशिक्षण एवं सहयोग।
निराश्रित महिलाओं हेतु रोजगार शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम।
प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण एवं उपयोगिता कार्यक्रम।
निराश्रित बालिकाओं के विवाह हेतु गौशाला से निशुल्क दुग्ध सहयोग किया जाएगा।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश हम














Leave a Reply