Advertisement

सोनभद्र – *मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार: थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 05 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

 

 

*मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार: थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 05 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उरमौरा क्षेत्र से अभियुक्त सुफियान खान पुत्र करीमुल्लाह खान, निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ग्राम नाजायज हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई।

 

बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 18/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

 

सुफियान खान पुत्र करीमुल्लाह खान निवासी – उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र

उम्र – लगभग 26 वर्ष ।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:*

 

मु0अ0सं0 430/2019, धारा 354, 452, 504, 506 भा0द0वि

थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र

 

मु0अ0सं0 346/2025, धारा 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता

थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*

 

उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज

हे0का0 अवधेश प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज

हे0का0 राम सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज

 

*सोनभद्र पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता है।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!