गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“एसडीएम सदर ने रैन बसेरों का किया औचक,सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण, ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर)शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात को उप जिलाधिकारी सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में स्थापित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जहां ठहरे यात्रियों और राहगीरों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर ने रैन बसेरे में मौजूद लोगों और राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर नगर पालिका के ई ओ लाल चंद सरोज भी मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलावों का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अलाव नियमित रूप से जलते रहें, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
यह निरीक्षण जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर किया गया। जिलाधिकारी ने शीतकाल में ठंड से राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी के आदेश दिए हैं। उप जिलाधिकारी सदर के साथ राजस्व कर्मियों को भी इन व्यवस्थाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
















Leave a Reply