ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाई गई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सौसर में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की प्रणेता क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और विचारों के स्मरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया।
कार्यक्रम में सौसर विधायक श्री विजय चौरे जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक श्री चौरे जी ने कहा कि
“सावित्रीबाई फुले जी ने सामाजिक प्रताड़नाओं और अपमान को सहते हुए भी शिक्षा की ज्योति को बुझने नहीं दिया। उन्होंने नारी को शिक्षा से जोड़कर समाज को नई दिशा दी। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण और नीतियों में भी उतारें।”

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और सावित्रीबाई फुले जी का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा—
वह सावित्री माँ ही थीं, जिन्होंने हर स्त्री को शिक्षा की राह दिखाई।”
कार्यक्रम में अमरीश जैसवाल जी, विठ्ठल गायकवाड़ जी, प्रशांत महाल्ले जी, दिलीप गुर्वे जी, विलास बुले जी, राजा कलसकर जी, ज्ञानेश्वर गावंडे जी, मारोती कारोकार जी, शिव प्रकार सालोटकर जी, मुकेश जानभोर जी, विनायक गुर्वे जी, रत्नाकर गायकवाड़ जी, शाहीद सिद्दीकी जी, मनोज शिंदे जी, सुधाकर वाडेकर जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले जी के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
















Leave a Reply