Advertisement

जिला विकास सलाहकार समिति की पहली बैठक में सौसर के विकास मुद्दे गूंजे, विधायक विजय चौरे ने प्रस्तुत किए विकासात्मक प्रस्ताव

जिला विकास सलाहकार समिति की पहली बैठक में सौसर के विकास मुद्दे गूंजे, विधायक विजय चौरे ने प्रस्तुत किए विकासात्मक प्रस्ताव

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। जिला कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की प्रथम बैठक में जिला पांढुर्णा के प्रभारी मंत्री माननीय श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के समक्ष सौसर विकासखंड के ग्रामीण अंचलों की सड़कों, पुल–पुलियों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर आगामी बजट 2026 में शामिल करने हेतु सौसर विधायक श्री विजय चौरे द्वारा विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री श्री तोमर जी ने अधिकांश सड़कों के प्रस्तावों को बजट में शामिल करने का आश्वासन देते हुए क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।


इसके साथ ही लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़े कन्हान कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु भी आग्रह किया गया। वहीं सौसर क्षेत्र में सक्रिय अवैध गतिविधियों—जैसे देह व्यापार, गौ-तस्करी एवं अवैध शराब के कारोबार—पर भी प्रभारी मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।
बैठक में सौसर क्षेत्र के समग्र विकास एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर सकारात्मक और गंभीर चर्चा की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!