Advertisement

पांढुर्णा जिले में जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ,प्रत्येक गुरुवार को लगेगा जैविक हाट बाजार, आमजन को मिलेगा रसायन-मुक्त एवं पौष्टिक भोजन

पांढुर्णा जिले में जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ,प्रत्येक गुरुवार को लगेगा जैविक हाट बाजार, आमजन को मिलेगा रसायन-मुक्त एवं पौष्टिक भोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आम जनता को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार के शुभारंभ के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी तारतम्य में पांढुर्णा जिले में जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ आज गुरुदेव कॉम्प्लेक्स, शुक्रवार बाजार पांढुर्णा में किया गया।

इस अवसर पर पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज वशिष्ठ, डीआईजी श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड, नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे द्वारा संयुक्त रूप से हाट बाजार का उद्घाटन किया गया।

जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार में पांढुर्णा जिले के 22 किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद विक्रय हेतु लाए गए, जिनमें प्रमुख रूप से जैविक सब्जियां, दूध, मोगरा, देशी बलहर, देशी मटर, मेथी, पालक, टमाटर, बैंगन, मिर्च, तुअर दाल, मोठ, खड़ी तुवर, ज्वार एवं मक्का आटा, घी, जैविक हल्दी, देशी केला, चकोतरा, नींबू, संतरा आदि शामिल रहे।

यह जैविक/प्राकृतिक साप्ताहिक हाट बाजार प्रत्येक गुरुवार को नगरपालिका के शुक्रवार बाजार शेड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों को प्रोत्साहन देना, आम नागरिकों को गुणवत्तायुक्त एवं रसायन-मुक्त उत्पाद उपलब्ध कराना तथा कृषकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है।

साप्ताहिक हाट बाजार की विशेषता यह है कि इसमें केवल जैविक एवं प्राकृतिक तकनीक से फसल उत्पादन करने वाले कृषक ही अपने उत्पाद विक्रय कर सकेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी जैविक उत्पादन करने वाले कृषकों से अपील की कि वे प्रत्येक गुरुवार को अपने जैविक उत्पाद हाट बाजार में लाकर विक्रय करें। साथ ही आम नागरिकों से भी आग्रह किया गया कि वे प्रत्येक गुरुवार जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार से विषमुक्त उत्पाद क्रय करें, जिससे कैंसर, शुगर जैसी घातक बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री अलका एक्का, श्री राजू जैसवाल (जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ), प्रदीप खवसे, आशीष पराड़कर (तहसील अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, पांढुर्णा), श्री बंटी छगानी (नगर अध्यक्ष, भाजपा), श्री निकेश खानवे (जिला अध्यक्ष, खाद-बीज संघ), श्री सीताराम कोरडे (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा), श्री अनिल कुमरे (जिला महामंत्री, भाजपा), श्री अजय चौरे (पूर्व विधायक), एसडीओ सुश्री अर्चना डोंगरे, एडीए श्री दीपक चौरसिया, एसएडीओ श्री विनोद लोखंडे, योगेश भलावी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!