पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुर्णा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुर्णा में विद्यालय प्रबंध समिति (VMC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति पांढुर्णा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हंसराज मीणा द्वारा सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में श्री चंद्रशेखर बरेठ (प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा), श्री अंशुल सोनी, श्री एस.के. गाडगे (पीएचई विभाग), श्री चंद्रशेखर ढोने, श्री राजकुमार इवनाती, श्रीमती वीणा मनकवड़े, डॉ. विवेक सोनवाने, श्रीमती संगीता चतुर्वेदी, श्री एम.आर. रेवतकर, श्री किशोर पांचाले सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।



















Leave a Reply