Advertisement

शासकीय आई.टी.आई. पांढुर्णा में जिला कौशल समिति की बैठक एवं युवा संगम (जिला रोजगार मेला) आयोजित

शासकीय आई.टी.आई. पांढुर्णा में जिला कौशल समिति की बैठक एवं युवा संगम (जिला रोजगार मेला) आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज शासकीय आई.टी.आई. पांढुर्णा परिसर में जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में जिला कौशल समिति की बैठक तथा युवा संगम (जिला रोजगार मेला) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुर्णा श्रीमती बंदु सूर्यवंशी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र छिंदवाड़ा श्री आर.एस. उइके, लीड बैंक मैनेजर श्री चिरंजीव कुमार झा, एपीओ डूडा श्री कैलाश बाबनकर, जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी तथा संस्था प्रमुख आई.टी.आई. पांढुर्णा श्री ज्ञानदेव तलमले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इसके पश्चात आयोजित युवा संगम (जिला रोजगार मेला) में कुल 11 कंपनियों ने सहभागिता की।

रोजगार मेले में 74 पंजीकृत अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 54 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। यह आयोजन जिले के युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!