प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा हेतु एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई।
श्री अग्निहोत्री ने एसडीएम कार्यालय तथा तहसील कार्यालय पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों, समस्याओं और कार्यालयीन प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि कार्यालय में कार्यप्रवाह निर्बाध रहे और नागरिकों को सेवाओं के प्रदाय में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।
अतिरिक्त कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी सेवाएँ सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सभी विभागों को समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।


















Leave a Reply