सरस्वती शिशु मंदिर में स्वेटर वितरण, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – विधानसभा क्षेत्र के हिवरा सेनाडवार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शीत ऋतु के मद्देनज़र विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिन्दवाड़ा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा डोंगरे उपस्थित रहीं। उनके साथ सिवनी मंडल अध्यक्ष श्री रजत गौरे, पीपला नारायणवार मंडल अध्यक्ष श्री सदानंद डोंगरे, श्री प्रेमलाल चौधरी, श्री अरविंद फोले, श्री जगदीश त्रिवेदी, श्री सुनील गुहे, श्री दिलीप डोंगरे, श्रीमती मीराबाई डोंगरे तथा श्री सहदेव डिगरसे सहित अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अतिथियों ने बच्चों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय प्रबंधन के सेवा कार्यों की सराहना की। विद्यालय के शिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सहभागिता और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।


















Leave a Reply