Advertisement

पांच दिवसीय बाल चेतना शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

पांच दिवसीय बाल चेतना शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजन*

पांढुरना – अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास सौसर के बच्चों के लिए 5 दिवसीय बाल चेतना शिविर का सफल आयोजन 06 से 10 दिसंबर तक नवीन संदीपनी विद्यालय, सौसर के सभागार में किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

शिविर में बच्चों को

ध्यान,

सूर्य नमस्कार,

योगासन,

प्राणायाम
का नियमित अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न समूह गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को टीमवर्क, अनुशासन और जीवनोपयोगी कौशलों की प्रेरक सीख प्रदान की गई। प्रतिदिन छात्रावास के 64 बच्चों ने उत्साहपूर्वक शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की।

शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एसडीएम श्री सिद्धार्थ पटेल और रानू शकरवार द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने योग, ध्यान और व्यवहारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

शिविर के समापन दिवस पर आज शाम सभी बच्चों को हनुमानलोक का भ्रमण कराया जाएगा और प्रसादम वितरित किया जाएगा। साथ ही, जनसहयोग से सभी बच्चों के लिए स्वेटरों का वितरण भी किया जाएगा।

यह पाँच दिवसीय शिविर बच्चों में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!