जल संचय अभियान के अंतर्गत सौंसर की ग्राम पंचायत ढोकडोह में जल संगोष्ठी का किया गया आयोजन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड सौंसर के सेक्टर क्रमांक- 1 की ग्राम पंचायत ढोकडोह में नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा/पांढुर्णा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत सरपंच श्री संदीप बाहतकार, पंचायत सहायक सचिव श्री राहुल बाहतकर, श्री तेजराव भोगाडे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुंवर, सचिव श्री गोपाल कोठे, वृक्ष मित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे के माध्यम से जल संचय अभियान में प्राकृतिक जल स्रोत का संचालन करने के लिये ग्राम की नवांकुर सखी की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत बताया गया कि जल संरक्षण अनिवार्य रूप से कैसे किया जाए, एवं उपस्थित जनों से आग्रह किया गया कि ग्राम के सभी नागरिक को भी जल संग्रह करने की सलाह दें। बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू समाजसेवी विद्यार्थी और परामर्शदाता के सहयोग से रैली भी निकाली गई, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल संचय के विभिन्न लाभ तथा पशु पक्षियों को व खेतों को इसका उपयोग होगा यह बताया गया। साथ ही परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे द्वारा मानव जीवन में जल कितना महत्वपूर्ण है, उसकी जानकारी छात्रों को दी गई। साथ ही जिन सहयोगी छात्र द्वारा सहयोग किया गया, उसके सराहनीय कार्य की भी प्रशंसा की गई।
समाज सेवा में इसी प्रकार समाज की भावना के साथ जुड़कर लोगों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता का कार्य किया गया। जल के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के छात्रों द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें शिल्पा भालेराव, निधि लोनकर, संगीता मोहले, अमित सातपुते, भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, साहिल चोरकर, मयूरी वाकोडे, पूजा कोठे, कैलाश पांडे, प्यारीका वासनिक, रागिनी वासनिक, नंदनी घोरमाडे, ममता कोठे, पीयूष रेवतकर, माधुरी डोंगरे, रीता धोटे एवं ग्राम के पंच आदि उपस्थित थे।


















Leave a Reply