नान्दनवाड़ी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – नान्दनवाड़ी में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण आगाज़ हुआ। शासकीय उच्च विद्यालय नान्दनवाड़ी के प्रांगण में आयोजित इस महोत्सव में ओपन कबड्डी और अंडर-17 वर्ग के विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल भावना ने पूरे आयोजन को ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके साथ ही युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नान्दनवाड़ी अन्नु नितेश कामडी, भाजपा युवा मोर्चा से विशाल साहू, मोदी मंच मंडल अध्यक्ष गणेश हुनकर, तथा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुखराम वरखड़े, दिनेश ईरपाची, कमलेश माटे, पारस सरोदे ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन में विद्यालय परिवार की भी सक्रिय उपस्थिति रही। प्राचार्य सिंगारे सर, अहाँके सर, बी.एल. उइके सर, देवराव सरियाम, ईवनाती सर, कुसराम सर, पाटिल सर, सुरेश कचाहे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और खेल महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।


















Leave a Reply