Advertisement

खुलेआम चल रहा पचमा बायपास की शराब दुकान पर अहाता

विदिशा लोकेशन गंज बासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 

खुलेआम चल रहा पचमा बायपास की शराब दुकान पर अहाता


क्यों नहीं डरता किसी से शराब कम्पनी का मेनेजर क्यों है मेनेजर के इतने हौसले बुलंद
आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही कोई कार्यवाही

 


गंजबासौदा प्रदेश सरकार द्वारा एक ओर जहां लंबे समय से शराब दुकानों के पास संचालित अहातों का संचालन पूर्ण रुप से बंद कर दिया गया है। उसके बाद से बड़े बड़े नगरों एवं महानगरों में शराब दुकानों के आस-पास संचालित अहाताओं का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है,लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की नाक के नीचे नगर के मुख्य पचमा बायपास मार्ग पर संचालित शराब दुकान के मैनेजर द्वारा लेन-देन करके सरेआम अहाता संचालित किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि नगर के पचमा बायपास मार्ग पर संचालित कंपोजिट दुकान पर प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम अहाता संचालित हो रहा है, इस बात की जानकारी आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन को होने के बाद भी अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। शराब की दुकान के आगे गुमठियों को रखवा लिया गया हैं। जिससे मुख्य मार्ग से होकर आने जाने वाले लोगों को अहाता संचालित दिखायी न दे,शाम होते ही पचमा बायपास मार्ग पर संचालित अहाता का संचालन शुरु हो जाता है जो देर रात तक चलता रहा है। इस से पुलिस और आबकारी विभाग को कोई दिक्कत नहीं है। क्यों शराब की दुकान के संचालन कर्ता को अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण जो दे रखा है। लोगों का कहना है कि क्या इसकी जानकारी पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों नहीं है। लेकिन कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

इस संबंध में जब आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर धाकड़ से मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
नगरवासियों ने यह भी बताया कि जब से नगर में पुनः शराब ठेकों का संचालन शुरु हुआ है तब से शराब ठेकेदार द्वारा आबकारी विभाग के नियम शर्तों को ताक में रखकर अनियमितताऐं बरती जा रहीं हैं,एक ओर जहां प्रिंट रेट से अधिक दाम में शराब का विक्रय किया जा रहा है। जिससे सुरा प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त रहता है। वहीं दूसरी ओर देर रात्रि तक अधिक दाम में शटर के नीचे से शराब का विक्रय किया जा रहा है,एवं कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!