पांडुर्णा पुलिस द्वारा हाई स्कूल सावरगांव पांढुर्णा मे ” मुस्कान विशेष अभियान” आयोजित किया गया
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनाँक (01.11.2025 से 30.11.2025 तक) गुम नाबालिग बालक बालिकाओ की पतासाजी एवं दस्तयाबी हेतु ” मुस्कान विशेष अभियान के तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री नीरज सोनी के निर्देशन मे आज दिनांक 10.11.2025 को थाना पांढुर्णा अंतर्गत हाई स्कूल सावरगांव में मुस्कान अभियान का आयोजन किया गया।
जिसमे जिले के थाना पांढुर्णा के हाई स्कूल सावरगांव पांढुर्णा मे छात्र-छात्राओ को गुमी हुई नाबालिग बालिकाओ और बालको की पतारसी एवं महिला अपराधो की रोकथाम, सायबर फ्रॉड, यातायात नियमो के विषयो पर विस्तृत जानकारी दी गयी

मुस्कान विशेष अभियान पांडुर्णा पुलिस द्वारा जिले के स्कूल, कालेज, कोचिंग सेंटर, बाजार हाट तथा सामाजिक कार्यक्रमों में भी संचालित किया जाकर बालक बालिकाओ एवं आमजन को मुस्कान अभियान के उद्देश्य के लिये लगातार जागरुक किया जा रहा है पांढुर्णा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान अपहरत और गुमी हुई बच्चीयो को भी दस्तयाब करने के प्रयास किये जा रहे है।
सभी आमजन से अपील की जाती है कि अपने बच्चो का ध्यान रखे एवं बालक, बालिका कही चले जाते है तो उसकी पतारसी कर गुम होने की सूचना समय पर पुलिस को जरुर दे।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से, थाना प्रभारी पांढुर्णा निरी, अजय मरकाम एवं पुलिस स्टाफ व हाईस्कूल सावरगांव के शिक्षकगण व 100-150 छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।

















Leave a Reply