*नगवां ब्लॉक प्रमुख ने अपने गांव के तालाब पर देव दीपावली उत्सव का किया आयोजन*
*दीपोत्सव में बड़ी संख्या में लोग जुटे, ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र वासियों को दिया शुभकामनाएं संदेश*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

*सोनभद्र विकास खंड नगवां के ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने अपने गृह गांव नगाव के तालाब के छठ घाट पर देव दीपावली का दीपोत्सव का आयोजन किया दीपोत्सव से तालाब के घाट पर बड़ी संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली का दीपोत्सव मनाया गया।
दियों से बहुत ही सुन्दर ढंग से देव दीपावली शब्द का निर्माण किया गया था पूरा तालाब घाट देव दीपावली के दीपोत्सव से जगमग हो गया इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने क्षेत्र वासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समस्त क्षेत्र वासियों से आग्रह किया की जिन गांवों के तालाब पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है उन घाटों पर देव दीपावली के दिन दिया अवश्य जलाएं , ब्लॉक प्रमुख ने सभी जनपद व क्षेत्र वासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, सर्वजीत सिंह, संतोष सिंह, देवी सिंह महेश पटेल,अवधेश पटेल, नन्द लाल यादव, राधेश्याम तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल,ग्राम प्रधान गोटी बांध संदीप जायसवाल, हिरेश दिवेदी, रमाकांत पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















Leave a Reply