सेवानिवृत्ति पर जिला जिला अधीक्षक श्री ओसारी का किया सम्मान
लोकेशन आगर मालवा मध्य प्रदेश
सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

आगर मालवा 2 नवंबर। जिला जेल अधीक्षक श्री जी एल ओसारी की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जेल परिसर में गत दिवस सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव और पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक का शॉल श्रीफल से सम्मान किया और सुखी, स्वास्थ्य और दिर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहयोगी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा जेल अधीक्षक को पुष्प मालाओं से सम्मानित किया तथा उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई। जेल अधीक्षक द्वारा सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार माना। अंत में सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जेल अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर एसडीएम श्री मिलिंद ढोके , एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा, उज्जैन सर्कल जेल अधीक्षक श्री साहू सहित जिला जेल के अधिकारी कर्मचारीउपस्थित रहे।



















Leave a Reply