सत्यार्थ न्यूज़भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लोह पुरुष के जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया

भीलवाड़ा, 31 अक्टूबर।
जिला कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा में भारत की “आयरन लेडी” पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृहमंत्री “लौह पुरुष” भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजली सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी केवल भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति, दृढ़ निश्चय और आत्मनिर्भरता का प्रतीक थीं। उनके कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुईं। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय दिलाकर बांग्लादेश का निर्माण कराया, देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया तथा हरित क्रांति के माध्यम से भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया। इंदिरा गांधी ने हमेशा गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नीतियाँ बनाईं, जो आज भी समाज को प्रेरित करती हैं।”
> “ भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के शिल्पकार थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रशासनिक क्षमता और राष्ट्रीय दृष्टिकोण आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। भारत की ‘लौह पुरुष’ की उपाधि उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।”

आज के युवाओं को चाहिए कि वे इन दोनों महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान दें, क्योंकि भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने का सपना तभी साकार होगा जब हम उनके आदर्शों पर चलेंगे ।दुर्गेश पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट ईश्वर खोईवाल ,महेश सोनी , कैलाश सेन , जिलाध्यक्ष सेवादल योगेश सोनी , चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. फरियाद मो. , स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ एडवोकेट प्रकाश ओझा , शिक्षक प्रकोष्ठ चन्द्र प्रकाश अमरवाल ,एडवोकेट ओमप्रकाश तेली ,अशोक जैन , राजकुमार माली , रामेश्वर जाट , मो.कलीम काजी , मनोज पालीवाल , कुणाल ओझा ,मेवाराम खोईवाल , अनिल राठी , गुडविन मसीह , मण्डल अध्यक्ष सुरेश बंब ,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण लोट ,अनिल राठी ,सुनील दत्त ,पार्षद अजहर खान , श्याम मल्होत्रा ,रफीक शेख , शिवराज सुराणा , आशीष राजस्थला , रामदयाल बलाई , नाथूलाल डीडवानिया, मुस्ताक अली मंसूरी ,सुरेश कुमार व्यास , अनिता पहाड़िया , अली मंसूरी ,संदीप टेलर , ममता शर्मा ,नरेन्द्र सिंह गुढ़ा , लाजपतराय आचार्य , कुन्दन शर्मा , दीपमाला लोट , गौरीशंकर दायमा , राजेन्द्र सिंह राठौड़ , पुरूषोतम दत्त शर्मा ,जाकिर खान ,कुणाल गोरण ,कमल कुचबंदा , राजेश शर्मा , परसराम छापरवाल ,सी पी खटीक एवं दिनेश बैरवा सहित कई कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।
शाहपुरा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न श्रीमती इन्दिरा गाँधी की पुण्यतिथि “राष्ट्रीय संकल्प दिवस ” एवं पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती “राष्ट्रीय एकता दिवस ” के अवसर पर पुष्पांजली सभा का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल पीसीसी सदस्य संदीपमहावीर जीनगर व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यालय बालाजी की छतरी पर मनाया गया कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने बताया कि शक्ति, संकल्प और सशक्त नेतृत्व की मिसाल रहीं इंदिरा गांधी जी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि रियासतों के एकीकरण के उनके अटूट प्रयासों के कारण उन्हें “भारत का लौह पुरुष” कहा जाता है।
यह उपाधि उनके दृढ़ संकल्प और राजनीतिक कौशल को दर्शाती है कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल,पीसीसी सदस्य संदीपमहावीर जीनगर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमजान खान कायमखानी,जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी,गांधी दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा,मंडल अध्यक्ष रहड़ शंकर रैगर,पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरतराम जाट,रमेश शर्मा,जगदीश शोत्रीय,महामंत्री आनंद सेठी,पार्षद डॉ इशाक खान मुबारिक हुसैन रंगरेज,पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी शंकर खटीक,सद्दीक पठान,मदन सर्वा रजत जेन,धनराज जीनगर,रामचन्द्र बैरवा,गुड्डू खा
कायम खानी सलीम खान अमजद खान उपस्थित रहे।

















Leave a Reply