मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से किसानों के नुकसान की नियमित समीक्षा कराने की किया मांग।
गिरीश पाण्डेय ने बरसात के कारण बर्बाद हो रही फसलों पर जताई चिंता ।
सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

समय पर किसानों की आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक संगठन पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने हो रही बरसात के कारण किसानों की खराब हो रही फसलों को लेकर चिंता जताई। किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खराब है और रुक रूप कर बारिश भी हो रही है। जिसके कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को तो नुकसान पहुंच ही रहा है खलिहान में पहुंच चुकी फसलों को ज्यादा नुक्सान हो रहा है।
गिरीश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के साथ साथ जिलाधिकारी सोनभद्र को उनके एक्स एकाउंट पर लिखते हुए राजस्व कर्मियों के माध्यम से नियमित रोज गांवों में खराब हो रही फसलों की समीक्षा कराने की मांग के साथ साथ होने वाले नुकसान के सापेक्ष किसानों को मुआवजा देने की मांग किया।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि जब सरकारें बड़े कारोबारियों को होने वाले नुकसान पर उन्हें लाखों करोड़ों का अनुदान दे सकतीं हैं तो किसानों के लिए भी सरकार को संवेदनशील होकर मुआवजा देना चाहिए। गिरीश पाण्डेय ने कहा देश की आर्थिक उन्नति में किसानों का सहयोग कारोबारियों से ज्यादा है।















Leave a Reply