Advertisement

पांढुर्णा जिले में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 800 किग्रा महुआ लाहन और 45 लिटर कच्ची शराब जब्त

पांढुर्णा जिले में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 800 किग्रा महुआ लाहन और 45 लिटर कच्ची शराब जब्त

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – नवागत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के सख्त निर्देशों और जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत इक्का के मार्गदर्शन में, आबकारी विभाग की टीम ने घोघरी साहनी और बाड़ेगांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापा मारा।

जब्त की गई सामग्री

– 800 किलोग्राम महुआ लाहन
– 45 लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब

कार्रवाई के दौरान ये रहे उपस्थित

– आबकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार नागेश के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक मुकेश राहंगडाले और श्री अनुराग गोनेकर ने सफलतापूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया।
– अवैध गतिविधि में शामिल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1) क एवं 34(1)च के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

अवैध शराब पर कठोर कार्रवाई

यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक है, बल्कि जन-स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!