उमरानाला थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही
“भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन” ने थाना प्रभारी का किया सम्मान
ब्यूरो चीफ – धनंजय जोशी
जिला – पांढुरना (मध्यप्रदेश)

पांढुरना – उमरानाला थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की गई बड़ी और प्रभावशाली कार्यवाही के बाद भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन ने थाना प्रभारी श्री पारस आर्मो एवं उनकी टीम को सम्मानित किया। संगठन ने पुलिस टीम की तत्परता और निष्पक्ष कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी श्री आर्मो ने बताया कि मुकबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 350 पेटी देशी शराब और एक परिवहन वाहन जब्त किया है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग ₹23 लाख आंकी गई है। यह अवैध शराब सौंसर की दिशा से लाई जा रही थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सौंसर क्षेत्र की शराब दुकान से अवैध शराब के परिवहन पर कार्यवाही की जा चुकी है। बार-बार इसी ठेके से अवैध शराब की बरामदगी होने से सौंसर आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन ने पूर्व में भी जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सौंसर आबकारी अधिकारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। संगठन का कहना है कि यह पूरा मामला गंभीर है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की जानी चाहिए।
भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में शामिल शराब ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।


















Leave a Reply