नपा कर्मचारियों के वेतन की अनदेखी: आर्थिक संकट की मार
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नपा नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजूसे ने सौंपा सीएमओ को ज्ञापन
पांढुरना – नगर पालिका पांढुरना में तीन माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। कर्मचारियों की इस पीढ़ा को देखकर नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजुसे ने सीएमओ राजकुमार इवानती को ज्ञापन सौंपकर नपा कर्मचारियों का नियमित वेतन करने की मांग की है।
कर्मचारियों की परेशानी
– तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो रही है।
– बैंक ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस और परिवार में किसी की बीमारी होने पर होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक अभाव के कारण इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा है।
– कर्ज लेकर गुजारा करने को मजबूर है। आगे दीवाली जैसा त्यौहार है पर आर्थिक अभाव से कर्मचारियों की दीवाली भी फीकी रह सकती है।

नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी
– नपा अधिकारी और कर्मचारियों का नियमित वेतन करे नहीं तो आंदोलन करेंगे।
– कर्मचारियों में भारी आक्रोश पनप रहा है।



















Leave a Reply